NationalHighlight

इंटरनेट ठप, टूरिस्ट प्लेस बंद…, Darjeeling Landslide में 17 लोगों की गई जान, सिक्किम से टूटा संपर्क

Darjeeling Landslid Update: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कुदरत ने कहर बरपाया। भारी बारिश ने यहां तबाही मचा दी। भूस्खलन से अब तक 17 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों की माने तो इस तबाही से दार्जिलिंग का सिक्किम(Sikkim) से संपर्क टूट गया है। राहत और बचाव कार्य का काम जारी है। लैंडस्लाइड से प्रमुख मार्गों पर सड़कें बंद हो गई हैं।

darjeeling landslide में 17 लोगों की गई जान

बीते काफी समय से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन देखा गया। जिसमें मिरिक और सुखिया पोखरी इलाके शामिल है। अब तक इसमें 17 लोगों की जान चली गई है। बचाव अभियान भी शुरू हो चुका है। इस आपदा के बाद कई राज्यों का दर्जिलिंग से संपर्क कट गया है।

सिक्किम से टूटा संपर्क Sikkim Cut off

साथ ही मेन सड़कों से भी संपर्क टूट गया है। जिससे बंगाल और सिक्किम को जोड़ने वाली सड़क से भी संपर्क कट गया है। इंटरनेट सेवा भी यहां प्रभावित है। दूर्गापूजा के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक दार्जिलिंग आते हैं। ऐसे में इस भूस्खलन के बाद काफी संख्या में यहां पर पर्यटक के फंसने की संभावना है।

टूरिस्ट प्लेस बंद

दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन काफी मशहूर हैं। इस आपदा के बाद कोई और घटना ना हो इसलिए प्रसाशन ने दार्जिलिंग के टाइगर हिल और रॉक गार्डन सहित सभी पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है।

बंगाल में बाढ़ के बन सकते है हालात

बता दें कि आईएमडी ने पहले ही उत्तर बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिक्किम के लिए तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर 7 अक्तूबर तक भारी बारिश की संभावना है। अधिकारियों ने चेताया कि लगातार हो रही बारिश से उत्तर बंगाल में अचानक बाढ़ के हालात भी बन सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें