UttarakhandHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी में नवरात्रि का त्यौहार होगा और भी खास!, गूंजेगा Dandiya Night 2025 का धमाल

Dandiya Night 2025 in Haldwani: नवरात्रि का त्यौहार इस बार हल्द्वानी में और भी खास होने वाला है। हल्द्वानी में डांडिया नाइट 2025 का धमाल गूंजने वाला है। इस बार नवरात्रि के शुभ अवसर पर Star House Production की तरफ से से पूजा प्रीत और निकिता के आयोजन में 24 सितंबर 2025, बुधवार शाम छह बजे से भव्य “Dandiya Night 2025” का आयोजन किया जाएगा।

हल्द्वानी में हो रही डांडिया नाइट Dandiya Night 2025 in Haldwani

कार्यक्रम का आयोजन शिव गौरी बैंक्वेट हॉल, लालडाठ रोड, हल्द्वानी में होगा। जहां पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे लोग गरबा और डांडिया की ताल पर झूमते नज़र आएंगे।

इस रात को और भी यादगार बनाने के लिए लाइव DJ म्यूज़िक, डैज़लिंग डेकोरेशन, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और नॉन-स्टॉप डांस होगा। साथ ही खाने में शुद्ध शाकाहारी भोजन बिना प्याज-लहसुन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

क्या है ड्रेस कोड?

आयोजकों द्वारा लोगों से अपील की है कि सभी प्रतिभागी अपने पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ उत्तराखंड ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं। डांडिया की इस रंगीन रात का भरपूर आनंद उठाएं।

New GST Rates: छोटी गोल्ड पर लगेगा बड़ा टैक्स!, कितनी महंगी होगी शराब?, कोल्डड्रिंक के शौकीनों को भी बड़ा झटका

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें