National

90 साल की उम्र में Dalai Lama को मिला Grammy, Ustad Amjad Ali Khan का भी योगदान

Dalai Lama Wins Grammy at Age 90: 90 साल की उम्र में दलाई लामा को पहला ग्रैमी पुरस्कार मिला है। उन्हें उनकी एल्बम ‘मेडिटेशन्स’ यानी ‘मेडिटेशन्स : द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलिनेस द दलाई लामा’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है। ये पुरस्कार भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए भी काफी मायने रखता है। इस एल्बम में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके दो बेटे अमान अली बंगश और अयान अली बंगश भी जुड़े थे। ऐसे में एल्बम को ग्रैमी मिलने पर वो भी काफी खुश हुए।

90 साल की उम्र में दलाई लामा को मिला ग्रैमी Dalai Lama Wins Grammy at Age 90

बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में दलाई लामा की एल्बम ‘मेडिटेशन्स को ग्रैमी मिला है। भारत के लिए भी ये ऐतिहासिक उपलब्धि है। 90 साल की उम्र में दलाई लामा पहले बारी ग्रैमी विजेता बने। बताते चलें कि नोबेल शांति पुरस्कार से भी दलाई लामा को सम्मानित किया जा चुका है। काफी सालों से उन्होंने भारत में पनाह ले रखी हैं।

सरोद वादक Ustad Amjad Ali Khan का भी योगदान

आपको बता दें कि सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके दोनों बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश ने इस एल्बम में संगीत दिया है। एल्बम को ग्रैमी मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर कर कहा, “एक परिवार के रूप में हम दलाई लामा के साथ एल्बम ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ पर काम करने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

दलाई लामा कई वर्षों से हमारे मार्गदर्शक रहे हैं, शांति और करुणा, आशा का उनका संदेश न केवल हमारे संगीत को बल्कि हमारे जीवन को भी प्रेरित करता रहता है। हम इस महान सम्मान के लिए दलाई लामा को हार्दिक बधाई देते हैं।”

दलाई लामा ने भी जताया आभार

अमजद अली के बेटों ने भी ग्रैमी अवाॅर्ड मिलने को यादगार बताया। दोनों बेटों ने भी ग्रैमी मिलने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही बौद्ध गुरू दलाई लामा ने भी ग्रैमी अवॉर्ड दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें