देहरादून: रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी महीने सिलेंडर के दाम डेढ़ सौ रुपये बढ़ गए हैं, जिससे आम लोग खासे परेशान है। महंगाई दर बढ़ने ने रोजाना के खाने-पीने के चीजों के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। लोगों की जेब का बजट महंगाई से बिगड़ता जा रहा है।
सिलेंडर के दाम बढ़ाने और महंगाई में लगातार इजाफे के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर महंगाई और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं की ससोई पर वार किया है। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।