ChamoliBig News

Cyber अपराधियों ने दी चमोली पुलिस को चुनौती, फेसबुक पेज हैक कर लगाई अश्लील तस्वीर

चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिसियल फेसबुक पेज हैक कर खुली चुनौती दी है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

साइबर अपराधियों ने दी चमोली पुलिस को चुनौती

बता दें साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिसियल फेसबुक पेज को हैक कर पुलिस के लोगो की तस्वीर को हटाकर आपत्तिजनक तस्वीर लगा। जैसे ही पुलिस महकमे को इसकी खबर हुई हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट की बौछार कर दी। किसी तरह पुलिस ने इस पर काबू पाया।

chamoli police

पूर्व में उत्तराखंड पुलिस का पेज हुआ था हैक

बता दें पूर्व में भी साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। उस समय भी उत्तराखंड पुलिस की चौतरफा किरकिरी हुई थी। उसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का पेज हैक कर चुनौती दे डाली है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button