UttarakhandHighlight

CS ने दिए महिलाओं के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के आदेश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को मिशन कर्म योगी के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए iGOT डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं. सीएस ने सभी विभागों को समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए आदेश दिए हैं.

CS ने दिए महिलाओं के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के आदेश

मुख्य सचिव ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास सचिव को आदेश दिया कि सभी विभागों में कार्यस्थल पर महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण से संबंधित कानूनों की जानकारी और प्रशिक्षण कार्यक्रम तुरंत आयोजित किए जाएं. इसके अलावा, उन्होंने सभी विभागों के सचिवों और विभागाध्यक्षों को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए जागरूकता और जानकारी कार्यक्रम चलाने की हिदायत दी.

नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के लिए शुरू हो प्रशिक्षण कार्यक्रम

उत्तराखंड सचिवालय में आयोजित एक बैठक के दौरान राधा रतूड़ी ने भारत सरकार की क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) की सदस्य डॉ. अलका मित्तल से अपील की कि नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के लिए भी प्रशासनिक प्रक्रियाओं और योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाए. इसके अलावा, उन्होंने नागरिकों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी बात की.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें