UttarakhandHighlight

किसानों को सरकारी योजनाओं का 100% लाभ दिलाने के लिए CS की बैठक, दिए ये दिशा-निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि पर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति (State Level Sanctioning Committee) की बैठक ली. जिसमें सचिव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसान मानधन योजना की शत प्रतिशत कवरेज करने के निर्देश दिए हैं.

योजनाओं का सैचुरेशन मोड में लागू करने के दिए निर्देश

सीएस रतूड़ी ने कहा कि इन योजनाओं का सैचुरेशन मोड में लागू किया जाए. ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके. सीएस ने जानकारी दी कि 2024-25 में रबी की फसल के लिए 32420 किसानों को बीमा योजना के तहत कवर किया गया है, जिसमें 10308.19 हेक्टेयर भूमि शामिल है. आगामी 2025-26 के लिए इस योजना के तहत एक लाख किसानों को योजना में शामिल करने की योजना बनाई गई है.

ई-केवाईसी प्रक्रिया को किया जाए पूरा : CS

सीएस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सो फीसदी लैंड सीडिंग और आधार आधारित भुगतान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने किसानों के लिए विशेष कैंप लगाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही किसान मानधन योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए जागरूक कायक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें