Dehradun NewsHighlight
CS ने किया उत्तराखंड पुस्तक मेले का शुभारंभ, बोले युवाओं को करनी चाहिए पुस्तकों से दोस्ती

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज देहरादून के दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में उत्तराखंड पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न प्रकाशन संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें किताबों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आज के युवाओं को और हम सभी को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।