सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सचिवालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सचिवालय के कर्मचारियों को अगले 23 सालों में प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में काम करने का मंत्र दिया।
CS ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण
आजादी के जश्न में डूबे उत्तराखंड में सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सचिवालय के कर्मचारियों को अगले 23 सालों में प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में काम करने का मंत्र दिया।
CS ने दिया राज्य के विकास का मूल मंत्र
मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि अगले 23 सालों में देश को विकसित बनाने के लिए देश के सभी प्रदेशों को विकसित करना बेहद जरूरी है। जिसके लिए किसी भी राज्य के सचिवालय का विशेष योगदान रहने वाला है।
मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों को प्रदेश को विकसित करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। एसएस संधू ने कहा कि अगर देश का हर राज्य विकसित होगा तो देश 2047 तक विकसित देशों की सूची में होगा।