Champawat NewsHighlight

चंपावत दौरे पर CS: विकास और बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया फीडबैक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने टनकपुर में शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम, बाटनागाड़ और श्यामलाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास और बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही पर्यटन और एरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं की जानकारी भी ली।

CS ने ली स्पान पुल के निर्माण कार्यों की जानकारी

सीएस आनन्द बर्द्धन ने टनकपुर स्थित शारदा कॉरिडोर परियोजना की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिडकुल के अधिकारियों से 480 मीटर लम्बे स्पान पुल की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भू-कटाव प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

सीएस ने बूम और बाटनागाड़ क्षेत्रों में हो रहे भू-कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्ण Channelization के बाद प्रभावी बाढ़ सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए। शारदा नदी के तट पर पहुंचकर सीएस ने सिंचाई विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। इसके अलावा पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाटनागाड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और मार्ग सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्यामलाताल का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने Spiritual Economic Zone और Eco Tourism को मजबूत करने के लिए श्यामलाताल का निरीक्षण किया। साथ ही कृषि, उद्यान एवं NRLM द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और लाल चावल, मधुमक्खी पालन, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन व बाजार उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें