Dehradun NewsHighlight

CS ने दी कैंची धाम के सौन्दर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी, देखें क्या-क्या है शामिल

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक ली. बैठक में मुख्य सचिव रतूड़ी ने कैंची धाम सौन्दर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी दी.

CS ने दी कैंची धाम सौन्दर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी

बता दें इसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन और छात्रावास के शेष निर्माण कार्य, नैनीताल में कैंची धाम के सौन्दर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था के काम और बद्रीनाथ धाम में पावर ग्रिड द्वारा बनाए जा रहे वन वे लूप रोड और राज्य के फैसाड के निर्माण शामिल हैं.

महासू देवता हनोल में लंगर हाॅल के निर्माण कार्यों को दी मंजूरी

इसके अलावा मुख्य सचिव रतूड़ी ने शेषनेत्र झील के पास लेकफ्रन्ट डेवलपमेंट, बद्रीनाथ धाम में एनटीपीसी द्वारा आईएसबीटी बिल्डिंग की मरम्मत और पार्किंग के विकाश कार्यों को मंजूरी दी गई. महासू देवता हनोल में लंगर हाॅल और धर्मशाला निर्माण के कार्यों को भी मंजूरी दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें