BusinessHighlight

क्रिप्टो मार्केट में कोहराम!, एक ही दिन में ₹11000000000000 स्वाहा,  Bitcoin में भी बड़ी गिरावट दर्ज

Crypto Market Crash: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को उस वक्त हाहाकार मच गया जब इसमें जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। लगभग सभी मेन डिजिटल करेंसियों में 24 घंटे के अंदर भारी गिरावट दर्ज की गई। जिसमें बिटकॉइन भी शामिल है।

एक दिन में ही चार पर्सेंट तक गिरावट दर्ज की गई। इसी के चलते ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर के स्तर से नीचे फिसलकर 2.93 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया।

क्रिप्टो मार्केट में कोहराम!, एक ही दिन में ₹11000000000000 स्वाहा

आपको बता दें कि सोमवार सुबह 8:30 बजे जहां टोटल मार्केट कैप 3.05 ट्रिलियन डॉलर था। तो वहीं मंगलवार की सुबह इसमें 0.12 ट्रिलियन डॉलर( लगभग 11 लाख करोड़) की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि क्रिप्टो बाजार कि ये बीते दो हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट है।

बिटकॉइन 4.5% फिसला

बिटकॉइन की बात करें तो सोमवार को ये 4.47% टूटा। जिसके ये करीब 85,700 डॉलर पर आ गई है। बीते एक हफ्ते में इसमें पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में बिटकॉइन 1.25 लाख डॉलर के आसपास चला गया था। फिलहाल वर्तमान की बात करें तो खबर लिखे जाने तक गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत ₹78,82,995 है।

बिटकॉइन के साथ-साथ Pi Coin में भी गिरावट दर्ज

मंगलवार को क्रिप्टो मार्केट में मचे हाहाकार के चलते बिटकॉइन के अलावा कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी दबाव में आ गई है।

  • इथेरियम में 4% से ज्यादा गिरावट, 3,000 डॉलर से आया नीचे
  • रिपल 6% से अधिक गिरावट, 2 डॉलर के करीब पहुंचा
  • हाइपरलिक्विड क्रिप्टो 8% से ज्यादा गिरावट, 1.50 डॉलर के करीब पहुंचा
  • पाई नेटवर्क में करीब 5% की गिरावट दर्ज

इस तेज गिरावट के बाद क्रिप्टो का फियर एंड ग्रीड इंडेक्स गिरकर 21 पर पहुंच गया है। जो सकेंत देता है कि निवेशकों में डर बढ़ रहा है।

क्रिप्टो बाजार के टूटने की वजह ?

क्रिप्टो में ये गिरावट क्यों आई इसका जवाब एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती है। इसके साथ ही बढ़ते लिक्विडेशन और मुनाफावसूली भी इसकी वजह हो सकती है। इसके अलावा इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता का भी असर पड़ रहा है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें