Business

Bitcoin में ऐतिहासिक महाक्रैश!, 40% से अधिक की आई गिरावट, खरीदार फिर भी क्यों है गायब

Crypto Crisis Bitcoin crash: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में ऐतिहासिक महाक्रैश देखने को मिला है। बीते कुछ हफ्तों में बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट देखी गई। जिससे निवेशकों के अरबों डॉलर स्वाहा हो गए हैं। ताजा आंकड़ों की हम बात करें तो बिटकॉइन अपने उच्चतम स्तर से 40% से ज्यादा गिर चुका है। हालांकि बाजार में आई इस गिरावट के बाद भी खरीदार गायब है। जो कि चिंता का विषय बना हुआ है।

बिटकॉइन में ऐतिहासिक महाक्रैश!, 40% से अधिक की आई गिरावट Crypto Crisis Bitcoin crash

ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की। जिसनें क्रिप्टोकरेंसी बाजार की पोल खोल दी है। अमुमन देखा गया है कि जब भी बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आती है तो निवेशक ‘बाय द डिप’ (Buy the Dip) की स्ट्रेजी अपनाते है। निचली कीमतों पर खरीदार खरीदारी शुरू करते हैं। हालांकि इस बार स्थिति थोड़ी उलटी है। गिरावट के बाद भी खरीदार दिखाई नहीं दे रहे हैं। बाजार से खरीदार गायब हैं। विशेषज्ञों की माने तो निवेशकों का भरोसा डगमगाया हुआ है।

खरीदारों क्यों है गायब?

खरीदारों की इस बेरुखी को अगर हम आंकड़ों से समझे तो बीते तीन महीनों में अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ (ETF) से 3.3 अरब डॉलर यानी की करीब 30,000 करोड़ का विदड्रॉल हुआ है। इससे ये तो साफ है कि अब डिजिटल एसेट से संस्थागत निवेशक पीछे हट रहे हैं।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट्स की माने तो बिटकॉइन की चमक उसकी बढ़ती कीमतों की वजह से है। अब जब कीमतों में गिरावट देखी गई तो निवेशकों का भरोसा टूट रहा है। बिटकॉइन का कोई आंतरिक मूल्य (Intrinsic Value) नहीं है। जिसके कारण ये पूरी तरह नए निवेशकों की एंट्री पर निर्भर करता है। अभी की बात करें तो खुदरा निवेशक भारी घाटे में हैं। जिससे वो नई एंट्री लेने से डर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें