HighlightDehradun News

देहरादून में ईद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बाद गले मिलते दिखे लोग, तस्वीरें देखें

देशभर के साथ-साथ देहरादून में भी ईद का त्योहार इस बार पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही शहर के विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ अदा की नमाज

देहरादून के सुभाष नगर ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद का नज़ारा बेहद भावुक और खूबसूरत रहा। लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

dehradun news
देहरादून में ईद पर उमड़ी भीड़

अलर्ट मोड पर प्रसाशन

वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल लगातार निगरानी में जुटा रहा ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह का हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें