Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

शीतकालीन यात्रा को लेकर उत्साह : नए साल पर नृसिंह मंदिर में उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़

बदरीनाथ धाम के प्रथम पड़ाव नृसिंह मंदिर में नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखी. बता दें शीतकालीन यात्रा शुरू होने के बाद से करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं.

नए साल पर नृसिंह मंदिर में उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़

नव वर्ष के पहले दिन जोशीमठ स्थित भगवान नृसिंह मंदिर और शंकाराचार्य गद्दी स्थल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. लगभग तीन सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने नृसिंह भगवान मंदिर में दर्शन किए. जानकारी के लिए बता दें शीतकालीन यात्रा शुरी होने के बाद से करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं.

छह हजार श्रद्धालुओं ने किये नृसिंह मंदिर के दर्शन

बदरी-केदार मंदिर समिति के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट ने बताया कि शीतकालीन यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं. बीते दिनों औली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है. औली आने वाले पर्यटक भी नृसिंह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

योगध्यान बदरी मंदिर के दर्शन करने के लिए भी पहुंच रहे श्रद्धालु

कुलदीप भट्ट ने बताया कुछ लोग पांडुकेश्वर में स्थित योग ध्यान बदरी के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं. इस तरह शीतकाल में लोग पर्यटक स्थलों के नजारे लेने के साथ ही मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

शीतकालीन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को लेकर देश भर के लोगों में उत्साह दिख रहा है. इस कारण सभी जगह शीतकालीन गद्दी स्थलों पर अच्छी खासी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें