Dehradun NewsBig News

गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी ने उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया है। प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह करीब 7 बजे विनय को मृत घोषित किया गया।

गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत

गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी की एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दें पेशी के दौरान कोर्ट ले जाते हुए अज्ञात बदमाशों ने विनय पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में विनय समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। विनय को उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से आज शनिवार सुबह करीब 7 बजे मृत घोषित कर दिया गया है। हरिद्वार पुलिस ने विनय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एम्स में ही कुख्यात का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रुड़की-लक्सर फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े फायरिंग, कुख्यात अपराधी पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है पुलिस

गैंगस्टर विनय पर पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। शूटरों से वारदात में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सन्नी यादव उर्फ शेरा और अजय के रूप में हुई है। सन्नी ने पूछताछ में बताया कि पैसों की लेनदेन के विवाद के चलते उन्होंने विनय की हत्या की है।

ये भी पढ़ें: लक्सर फायरिंग में बड़ी कार्रवाई!, गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मारने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार – Haridwar News

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें