देहरादून- गढ़वाल रायफल के जवानों की बहादुरी से कौन वाकिफ नहीं. सब जानते हैं कि सीमा पर गढ़वाल रायफल के जवान बहादुरी और मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं. साथ ही आतंकियों मार गिराने में कई गढ़वाल रायफल के जवानों ने अपनी जान तक कुर्बान कर दी. अगर इतिहास को खोलकर देखा जाए तो ऐसे कई नाम सामने आएंगे जो की राज्य का और देश का सीना गर्व से चौड़ा कर देगी. कि कैसे गढ़वाल रायफल के जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण तक वीरेंद्र सहवाग ने न्यौछावर कर दिए.
वीरेंद्र सहवाग ने दी गढ़वाल रायफल के जवानों को बधाई
जी हां औऱ इस सच्चाई से मशहूर क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग भी वाकिफ हैं. जिसके चलते वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर के जरिए गढ़वाल रायफल के जवानों की तारीफ की. हाल ही में गढ़वाल राइफल को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सर्वश्रेष्ठ कामों के लिए सम्मानित किया गया। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस बटालियन को शांतिदूत कहकर पुकारा।
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखी ये बात
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा है कि 7 गढ़वाल राइफल के जवानों को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं। साुथ सूडान में शांति मिशन के लिए निस्वार्थ सेवा करने वाले जवानों को बधाई। मुझे हमेशा से इन अविश्वसनीय जवानों पर गर्व होता है.
गौर हो कि यूनाइटेड नेशंस की तरफ से गढ़वाल राइफल को निस्वार्थ सेवाभाव के लिए यून मेडल से सम्मानित किया गया है। हिंसा से त्रस्त पूर्वी अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान में शांति कायम करने और संयुक्त राष्ट्र मिशन का साथ देने पर गढ़वाल राइफल के शांतिदूतों की सराहना हो रही है।