highlightNational

#CovidIndiaSeva : सरकार ने शुरू की “कोविड इंडिया सेवा”, रियल टाइम में मिलेगा समाधान

breaking uttrakhand newsदिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने ‘कोविड इंडिया सेवा’  की शुरुआत की।  ट्विटर पर बनाए गए इस आधिकारिक ट्विटर हैंडल की सहायता से महामारी के दौरान लोगों से सीधा संवाद किया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य वास्तविक रियल टाइम में खासतौर पर कोविड-19 महामारी जैसे संकट के समय में पारदर्शी ई-गवर्नेंस डिलिवरी को सक्षम बनाने और नागरिकों के सवालों का तेजी से जवाब देना है। इसके माध्यम से लोग, अपने सवाल @CovidIndiaSeva ट्विटर हैंडल पर पूछ सकते हैं और लगभग तुरंत जवाब पा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म ऐसी व्यवस्था पर काम करता है, जो बड़ी संख्या में ट्वीट्स को टिकट के रूप में परिवर्तित करता है और समाधान के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों या अधिकारियों तक पहुंचाता है।

डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए ट्विटर समय के साथ सरकार और नागरिक दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी साधन बनकर उभरा है।  डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, इसे विशेषज्ञों की एक टीम संचालित करेगी। इन्हें इसका प्रशिक्षण दिया गया है और हर समस्या का उसी के हिसाब से समाधान करने के लिए उन्हें संसाधन मुहैया कराए गए हैं। कोविड इंडिया सेवा पोर्टल जनता को अधिकारियों तक पहुंचने में मदद करेगा, फिर वह सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों संबंधी अपडेट हों, स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानना हो या यदि किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं और वह नहीं जानता है कि उसे क्या करना चाहिए, ऐसी कोई समस्या हो।

इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत के मौके पर ट्विटर की भारत और दक्षिण एशिया में जन नीतियों की निदेशक महिमा कौल ने कहा, सरकार और जनता के बीच संपर्क स्थापित करने और दोनों के लिए एक अहम सेवा होने के नाते हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। जैसे कि भारत सोशल डिस्टेंसिंग के सहाने कोरोना से जंग लड़ रहा है और जिस तरह से भारत सरकार सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से संपर्क करती है, हम उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

Back to top button