Trending

लड़की चिल्लाती रही लेकिन लड़के ने नहीं छोड़ा हाथ, हंगामे का Viral Video

Couple Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर आए कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। जिसमें कपल्स से जुड़े वीडियोज काफी ट्रेंड में रहते है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें सड़क के बीचो-बीच युवक और लड़की के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। लड़की वीडियो में युवक का लगातार हाथ छुड़ाने की कोशिश करती है। लेकिन युवक उसका हाथ नहीं छोड़ता। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

सड़क पर कपल्स के बीच हंगामा Couple Fight Viral Video

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो @swatntra_anuj नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर एक लड़का लड़की का हाथ जबरदस्ती पकड़े हुए है।लड़की कई बार लड़के से हाथ छुड़वाने की कोशिश भी करती है। वो जोर से चिल्लाती भी है। लेकिन लड़का मानने को तैयार ही नहीं है।

लड़की चिल्लाती रही लेकिन लड़के ने नहीं छोड़ा हाथ

इस वीडियो को शेयर कर अकाउंट पर कैप्शन लिखा गया, “किसी चौराहे पर अगर ऐसा होता है, तो मुझे सबसे ज्यादा बुरा लगता है. किसी की बहन-बेटी के साथ भले ही प्यार क्यों न हो पर भरे चौराहे पर ऐसा नहीं करना चाहिए।”

सोशल मीडिया लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इसपर अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “किसी के साथ भी जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए. अगर मनाना है तो उसके और भी तरीके हो सकते हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे, किसी ने मदद करने की कोशिश नहीं की।” अन्य यूजर ने लिखा, “अगर तुम बीच में जाओगे तो कई बार उल्टा खुद ही मुश्किल में फंस सकते हो, इसलिए लोग ऐसे मामलों में दखल देने से बचते हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें