Dehradun NewsBig News

निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास में मिले दो शव, इलाके में मची सनसनी

देहरादून में निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास में दंपति ने सुसाइड कर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.

निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास में दंपति ने किया सुसाइड

घटना 20 अप्रैल की है. पुलिस के अनुसार ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास में एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लिया. मृतकों की पहचान भास्कर लाल (28) पुत्र बाबूराम चंद्राकर निवासी छत्तीसगढ़ और जनिक गौड़ (26) के रूप में हुई.

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है मृतक निर्माणाधीन भवन में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. पुलिस ने बताया कि दंपति ने मजदूर आवास की छत में लगे पाइप से लटककर आत्महत्या की है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें