UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में पैरामेडिकल कॉलेज के लिए बनेगी कॉउंसिल, धामी कैबिनेट ने लिया फैसला

धामी कैबिनेट की बैठक में पैरामेडिकल कोर्सेज को रेगुलेट करने के लिए कॉउंसिल बनाने का निर्णय लिया गया है. कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है.

उत्तराखंड में पैरामेडिकल कॉलेज के लिए बनेगी कॉउंसिल

बता दें कॉउंसिल बनने के बाद सभी पैरामेडिकल संस्थानों और पाठ्यक्रमों के लिए एक जैसी गुणवत्ता तय होगी. साथ ही फर्जी संस्थानों और मान्यता के बिना चल रहे कोर्सों पर रोक लगाई जा सकेगी. इसके अलावा सभी प्रशिक्षित पैरामेडिकल प्रोफेशनल्स को पंजीकरण नंबर मिलेगा और केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही नौकरी का अवसर मिलेगा.

धामी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर

  • कृषि और कृषि कल्याण विभाग में 46 पद सृजित
  • हाई कोर्ट के निर्देशानुसार बागेश्वर में खनन को लेकर बढ़ाया जाए निरीक्षण जिसके तहत 18 पद बढ़ाये गए.
  • उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिसिमन 2012 के तहत आसन बैराज से भट्टा फाल तक बाढ़ को रोकने के लिए 5 निर्माण कार्यों को मंजूरी
  • PWD के 5 गेस्ट हाउस भवनों को मॉनिटइज़ करने के लिए PPP मोड में देने को कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • आबकरी अधिनियम के तहत महिला एवं बाल विकास को दिया जाने वाले 1 प्रतिशत सेस को इस्तेमाल करने के लिए नियमावली बनाई गई है.

येे भी पढ़ें : Dhami cabinet की बैठक खत्म, 6 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, यहां पढ़ें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें