देहरादून: कोरोना जैसी घातक महामारी से लड़ने के लिए एक और जहां राज्यपाल और सीएम ने मदद के लिए राशि दी तो वहीं अब कोरोनावायरस से लड़ने के लिए भाजपा के कई दिग्गजों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हैं।
जी हां सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता धनराशि के रूप में एक दिन का वेतन दिया जाएगा।
वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 लाख एवं विपिन रावत ने भी ₹ 1 लाख का चेक प्रदान किया। दीपक नेगी, निवासी नत्थनपुर, देहरादून ने ₹ 51 हज़ार एवं वीर सिंह नेगी, लाडपुर देहरादून ने भी ₹ 10001 का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि के रूप में एक माह का वेतन दिया है।