Big News : रुड़की में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, डायबिटीज से भी थी पीड़ित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रुड़की में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, डायबिटीज से भी थी पीड़ित

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath

Badrinathरुड़की में कोरोना से पॉजिटिव 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला को कल शाम को कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां महिला का कोरोना जांच के सैंपल लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार रूड़की के ढंडेरा के देव एंक्लेव की रहने वाली 50 वर्षीय एक महिला कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। कल शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। महिला को राजकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद महिला का कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिया गया जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं बीते दिन गुरुवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला का रैपिड टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बारे में जब रूड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय कंसल ने बताया महिला की रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला डायबटीज से भी पीड़ित थी। अभी चिकित्सकों की टीम के द्वारा महिला का ऑडिट किया जा रहा है। वहीँ उसकी स्वेव टेस्ट की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।

Share This Article