Dehradun NewsBig News

उत्तराखंड में पैर पसार रहा कोरोना, देहरादून में मिले 3 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. देहरादून में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है. तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है.

देहरादून में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देहरादून में अब तक कोरोना के कुल 36 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं पूरे राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है. बढ़ते आंकड़े चिंता का संकेत दे रहे हैं, खासकर तब जब मानसून के दौरान वायरल संक्रमण भी तेजी से फैलता है.

स्वास्थ्य विभाग में ने की कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है. साथ ही भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और हाथों की सफाई रखने की सलाह दी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, इस जिले में सबसे अधिक मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें