देहरादून: कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। आम से खास तक हर किसी को अपनी चपेट में ले रहा है। ताजा मामला पुरोला विधानसभा के विधायक राजकुमार का है। विधायक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इसके बाद उनकी जांच की गई। उनमें कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण नजर आ रहे थे। जां के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉ. एनएस खत्री ने उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने की पुष्टि की है।
विधायक के कोरोना पॉ़जिटिव पाए जाने के बाद अब पुरोला प्रशासन की मुश्किल भी बढ़ने वाली है। पुरोला में विधायक के संपर्क में आए लोगों को तलाश किया जा रहा है। पता किया जा रहा है हाल के दिनों में विधायक किन किन लोगों से मिले हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हाल में विधायक राजकुमार ने कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। यही नहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

अब ऐसे में कांग्रेस के कई लोगों में कोरोना की आशंका बढ़ सकती है। कांग्रेस पिछले कई दिनों से सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के ऊपर सरकार ने कई मुकदमे भी दर्ज कराए हैं।