Big NewsNational

अमेरिका और ब्राजील से भी अधिक कोरोना केस अब भारत में आने लगे

corona in indiaभारत अब दुनिया में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पाट बनता जा रहा है। हालात ये हैं कि अमेरिका और ब्राजील से अधिक भारत में केस सामने आने लगे हैं। बीतें दिन 52,050 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, 803 लोगों की मौत भी हुई है. जबकि अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 48,622 और 17,988 मामले आए। वहीं क्रमश: 568 और 572 मौतें हुई. दुनिया में अब हर दिन न सिर्फ सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं और कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 18 लाख 55 हजार 745 हो गई है। इनमें पांच लाख 86 हजार एक्टिव केस हैं तो वहीं 12 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अबतक 38 हजार 938 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पिछले सात दिनों में 5500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,862,174), ब्राजील (2,751,665) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Back to top button