नैनीताल- रामनगर में कॉर्बेट प्रशांसन और वन विभाग दीपावली के त्यौहार को देखते हुए कॉर्बेट नेशनल पार्क और वन क्षेत्रो में वन्य जीवो की सुरक्षा के लिए सतर्क हो गया है। गौरतलब है कि अक्सर दीपावली पर शिकारी वन क्षेत्रो में उल्लू और अन्य जानवरो का शिकार करने के लिए जंगलों में दाखिल हो जाते हैं। शिकारियों पर पैनी नज़र रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियो ने जंगलो में गश्ती टीमें लगा दी हैं जिससे शिकारी जंगलो में शिकार न कर सके। कॉर्बेट के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया की अक्सर दीपावली के त्यौहार पर उल्लू का शिकार कुछ अंधविश्वासी बलि के लिए करवाते हैं लिहाजा पार्क की चौकसी बढ़ा दी गई है। पार्क प्रशासन का कहना है कि अगर कॉर्बेट में शिकारी पकडे जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायगी।
कार्बेट नेशनल पार्क और वन क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाई
![कार्बेट नेशनल पार्क और वन क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाई पार्क अधिकारी](https://khabaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2016/10/vlcsnap-301496.png)