Dehradun NewsHighlight

देहरादून में स्कूटी हटाने को कहना पड़ा भारी, घर में घुसकर तोड़ दी टांग, दहशत में परिवार

देहरादून के अजबपुर खुर्द क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क पर खड़ी स्कूटी हटाने को कहने पर आरोपितों ने एक परिवार के घर में घुसकर न केवल हमला किया, बल्कि जमकर तोड़फोड़ भी की। इस हमले में एक युवक की टांग टूट गई, जबकि परिवार के बुजुर्ग सदस्य गहरे सदमे में हैं।

स्कूटी हटाने को कहने पर विवाद

मामले को लेकर अमित चौहान निवासी अजबपुर ने बताया कि उनके घर के मुख्य गेट के सामने समीर, निवासी शीतला विहार ने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी थी, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो रहा था। जब अमित ने स्कूटी हटाने को कहा तो समीर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी और धमकी देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

घर में घुसकर की तोड़फोड़ और मारपीट

आरोप है कि कुछ ही देर बाद समीर, राहील और उनके लगभग 20 अन्य साथी अमित चौहान के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमलावरों ने अमित, उनके भाई और घर आए अन्य मेहमानों पर जानलेवा हमला किया। घटना के समय अमित के 80 वर्षीय पिता भी घर में मौजूद थे, जो हमलावरों को समझाते रहे, लेकिन इसके बावजूद आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ की और अमित चौहान की टांग तोड़ दी।

पुलिस ने क जांच शुरू

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। बुजुर्ग पिता इस घटना से बुरी तरह डर गए हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मानसिक तनाव में हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बदमाशों के हौसले बुलंद

बता दें यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराध और बदमाशों के बुलंद हौसलों पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से आम जनमानस में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ती जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें