Udham Singh NagarBig News

पारिवारिक कलह के चलते खाया जहरीला पदार्थ, खेत में पड़ा मिला शव

उधमसिंह नगर में दिनेशपुर थाना अंतर्गत एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है व्यक्ति ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ कहकर मौत को गले लगा लिया।

पारिवारिक कलह में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ

मृतक की पहचान परितोष बावली (48) निवासी दिनेशपुर वार्ड नंबर नौ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है परितोष कल शाम से अपने घर से गायब था। परिजनों ने जब उसकी खोज शुरू की तो उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला।

खेत में मिला व्यक्ति का शव

बुधवार सुबह परितोष का शव मकारन्दपुर जाने वाले मार्ग पर एक खेत पर पड़ा मिला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है व्यक्ति ने गृह कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ पी कर मौत को गले लगा लिया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button