Dehradunhighlight

राजभवन में मनाया संविधान दिवस, राज्यपाल ने दिलाई अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ

संविधान दिवस के मौके पर राज्यपाल ने राजभवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों और दायित्वों की शपथ दिलाई.

राज्यपाल ने दिलाई अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ

संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान के सभी निर्माताओं को नमन करते हुए राजभवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों और दायित्वों की शपथ दिलाई. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा हमारा संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है.

विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज है हमारा संविधान : राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा इसकी सभी शक्तियों का स्रोत भी है. संविधान दिवस हम सब के लिए भारत के संविधान में निहित सच्चे आदर्शों, सुदृढ़ सिद्धान्तों और पवित्र कर्तव्यों के बोध को स्मरण करने का दिन है. हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज है, जो एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ है. इसकी रोशनी में हमारा राष्ट्र और नागरिक भारत के स्वर्णिम भविष्य की संरचना कर रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button