highlightPolitics

केदारनाथ बचाओ यात्रा : कांग्रेसियों ने लिया मां धारी देवी का आशीर्वाद, रुद्रप्रयाग के लिए बढ़ी यात्रा

कांग्रेस की केदारनाथ बचाओ यात्रा का आज छठवां दिन है। कांग्रेसियों ने आज मां धारी देवी का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद यात्रा रुद्रप्रयाग के लिए आगे बढ़ गई है।

कांग्रेसियों ने लिया मां धारी देवी का आशीर्वाद

केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा (पद यात्रा) आज धारी देवी पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने मां धारी देवी का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद केदारनाथ बचाओ यात्रा रुद्रप्रयाग के लिए आगे बढ़ गई। आपको बता दें कि कांग्रेस केदारनाथ में सोने चोरी और दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे केदारनाथ मंदिर जैसे की मुद्दों को लेकर पैदल यात्रा कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button