highlightNainital

रामनगर में गरजे कोंग्रेस कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Breaking uttarakhand newsरामनगर : उत्तराखंड कांग्रेस ने आज देहरादून से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष माननीय प्रीतम सिंह के आवाहन पर महंगाई के खिलाफ उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रामनगर कांग्रेस जन द्वारा कांग्रेस कार्यालय रामनगर में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। धरने के बाद महंगाई के विरोध में उप जिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

रामनगर में रणजीत रावत ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 35 डॉलर प्रति बैरल से भी कम है। तो हमारे देश के इतिहास में पहली बार डीजल और पेट्रोल 80 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा में बिक रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नें रिलाइंस कम्पनी के साथ बहुत बड़ी डील की हैं। बताया गया कि 3 महीनें पहलें रिलाइंस की बैलेंस शीट को देखा जाए , तो उसके पेट्रोलियम सेक्टर में भारी घाटा था। बल्कि पूरा रिलाइंस ही घाटे में जा रहा था। और वो अपने शेयर बेच रहा था। लेकिन आज रिलाइंस 3 महीने बाद ही मुनाफे में आ गया हैं। उसके सारे घाटे की भरपाई हो गयी हैं। सरकार ने जो एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई हैं वो रिलाइंस को फायदा पहुँचाने के लियें बढ़ाई हैं।

Back to top button