Dehradunhighlight

प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, सरकार से सवाल विधायक पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई ?

bjp mla mahesh negi

देहरादून : भाजपा विधायक पर महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का यह भी दावा है कि उसकी बेटी के पिता भाजपा विधायक महेश नगी हैं, जिसको लेकर वो बार-बार डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है। पुलिस में भी मामला जा चुका है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार विधायक को बचा रही है। विधायक पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने द्वाराहाट विधायक दुष्कर्म मामले में प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन के लिए कहा है, जिसको लेकर कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय किया है। प्रदेशभर में सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि विधायक के खिलाफ महिला ने लिखित शिकायत दी है। बावजूद अब तक विधायक पर कार्रवाई नहीं की गई है। विधायक को ना तो गिरफ्तार किया गया है और ना ही अब तक डीएनए टेस्ट कराया गया है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार विधायक को बचा रही है।

Back to top button