देहरादून- प्रदेश भर में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। जो वायदा किसानों से सरकार ने किया था वो वाएदे आज तक पूरे नहीं हुए। ये आरोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर लगाए।
देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता करते हुए प्रीतम सिंह कहा भाजपा सरकार ने जो भी वायदे जनता से किए किसी पर भी खरी नहीं उतरी। चाहे किसानों का कर्जा माफी का मसला हो या फिर राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण का मामला।
सिंह ने कहा राज्य में भाजपा सरकार बने हुए 10 महीने हो गए है लेकिन अभी तक उनके लिए सरकार कुछ भी नही कर पाई। सिंह ने कहा कांग्रेस इन तमाम सवालों पर जनता का ध्यान खींचने के लिए सरकार के खिलाफ 29 जनवरी को जन चेतना रैली का आयोजन करेगी।
वहीं प्रीतम सिंह ने कहा कि जन चेतना रैली में कांग्रेस एक ऐसा पोस्टर लॉंच करेगी जो भाजपा सरकार की सच्चाई को जनता के सामने रखेगी। प्रीतम ने कहा भाजपा सरकार रावण के समान अहंकारी हो गई है लिहाजा कांग्रेस भाजपा का दस सिर वाला पोस्टर जनता के सामने रखेगी जो साबित करेगा कि कांग्रेस के आरोप बेफजूल नहीं है।