Dehradun NewsHighlightUttarakhand Congress

रजत जयंती पर कांग्रेस का संकल्प, शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

प्रदेश सरकार जहां उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य जयंती के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं कांग्रेस ने भी रजत जयंती वर्ष को शहीदों के नाम समर्पित करते हुए विशेष कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड स्थापना दिवस 2025: 1 से 9 नवंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, जानिए कब-कब क्या होगा खास

कांग्रेस ने लिया शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प

कांग्रेस ने 1 नवंबर को शहीद स्मारक से शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। माहरा ने कहा कि जिन शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य का निर्माण हुआ था, वह सपना अभी अधूरा है। इसलिए कांग्रेस रजत जयंती वर्ष को उन सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ मना रही है।

कांग्रेस के कार्यक्रम

माहरा ने बताया कि 2 नवंबर को राज्यभर के ब्लॉक स्तर पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 3 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटियां जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण करेंगी। 3 और 4 नवंबर को कांग्रेस विधायक विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करेंगे।

5 नवंबर को करन माहरा और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस वार्ता करेंगे, जबकि 6 नवंबर को करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 7 नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में राज्य के 25 वर्षों की यात्रा ‘हम क्या थे, हम क्या हैं और क्या होंगे’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें: रजत जयंती वर्ष को लेकर सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं, यहां एक क्लिक में पढ़ें

8 नवंबर को कांग्रेस सरकारों (2002–2007 और 2012–2017) की उपलब्धियों और भाजपा सरकारों की विफलताओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर को विशेष कार्यक्रम और आतिशबाजी का आयोजन होगा, जबकि 10, 11 और 14 नवंबर से प्रदेशभर की सभी 70 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें