Uttarakhand CongressBig News

कांग्रेस में नहीं थम रहा अंतर्कलह: अब इस नेता ने खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर लिखा ‘आज से पार्टी को नमस्ते’

उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर का आपसी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हरीश नेता, हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी के बाद अब महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है।

‘आज से पार्टी को नमस्ते’: उर्मिला ढौंडियाल थापा

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष और राजपुर से पूर्व पार्षद उर्मिला ढौंडियाल थापा ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर दी है। थापा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘आज से कांग्रेस पार्टी को नमस्ते। सोचा था नए लोग आये कुछ अच्छा होगा पर ढाक के तीन ही पात रहे’।

social media post

पार्टी को पहुंच सकता है नुकसान

थापा के इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नाराजगी नहीं, बल्कि संगठन के भीतर पनप रहे असंतोष का बड़ा संकेत है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की नाराजगी पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के इस बड़े नेता ने हरीश रावत पर किया हमला, सियासी हलचल एक बार फिर हुई तेज

पहले भी नेता करा चुके हैं अपनी पार्टी की फजीहत

बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़े हुए हो। इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हो चाहे वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत। दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे को नीचा दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ा। इससे पार्टी की फजीहत तो हुई ही है। इसके अलावा पार्टी दो धड़ों में भी बंटी नजर आई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें