National

आज भी लोकसभा में हंगामा!, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही विपक्ष?

संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार हंगामा चल रहा है। आज सत्र के 9वें दिन भी लोकसभा में हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया। जिसके चलते 12 बजे तक कार्यवाही को स्थिगित करना पड़ा। विपक्ष की मांग है कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए। इसी के चलते हंगामा किया जा रहा है।

आज भी लोकसभा में हंगामा!, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही विपक्ष

तो वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभी को नियम से बोलने का हक है। नारेबाजी के लिए सदन नहीं है। सदन में लगातार हो रहे हगामें के बीच कहा ये भी जा रहा है कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है। विपक्ष के सांसद लगातार राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लगा रहे हैं। साथ ही जमकर हंगामा भी कर रहे हैं।

कार्यवाही से पहले विपक्षी नेताओं की संसद में बैठक

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन में विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि अगर राहुल गांधी को सदन में बोलने दिया जाएगा, तभी सदन चलेगा नहीं तो ऐसे ही हंगामे होते रहेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें