highlightDehradun

वन मंत्री पर कांग्रेस प्रवक्ता ने लगाए आरोप, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को पत्र लिखकर की शिकायत

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने वन मंत्री सुबोध उनियाल की शिकायत सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और रजिस्ट्रार को पत्र लिख कर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री द्वारा न्यायालय के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को पत्र लिखकर की शिकायत

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा है कि वन मंत्अरी द्वारा कोर्ट के खिलाफ की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी का वो घोर विरोध करती हैं। जिसको देखते हुए वो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को स्वत संज्ञान के लिए शिकायत पत्र भेज रही हैं।

बीते दिनों हुआ था ऑडियो और वीडियो वायरल

बता दें कि पिछले दिनों एक ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कोर्ट को गाली दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि बातचीत का ये वीडियो भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा का तब का है जब वो वन मंत्री से बात करते हुए सुनाई दिए जा सकते है। हालांकि वन मंत्री अपनी वॉइस को लेकर इनकार कर चुके हैं कि वह वॉइस उनकी नहीं है।

DEHARDUN NEWS

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button