highlightNational

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की गोली मारकर हत्या

hariyanaहरियाण: हरियाणा में बदमाशों ने हरियाणा के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चैधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया विकास चैधरी जिम जा रहे थे। वो रोजाना इस जिम में एक्सरसाइज करने जाते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फरीदाबाद के सेक्टर-09 स्थित जिम में सुबह करीब नौ बजे विकास एक्सरसाइज के लिए जिम जा रहे थे, तभी गाड़ी से उतरते समय अज्ञात बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी दी, उनको गंभीर रूप से घायल हाल में सेक्टर-8 के सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विकास चैधरी तेजी से राजनीति की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। माना जा रहा है कि उनकी हत्या किसीने करवाई है। विकास के राजनीति के चलते कई लोगों की दुश्मनी भी बताई जा रही है, जिसके चलते वह हमेशा अपने साथ तीन-चार निजी सुरक्षाकर्मी रखते थे। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

Back to top button