डोईवाला- (जावेद हुसैन)- कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद का असर उत्तराखण्ड के जिलों में देखने को मिला. तो वहीं डोईवाला में भी भारत बंद का असर देखने को मिला. आपको बता दें डोईवाला के कुछ व्यापारियों ने कांग्रेस के भारत बंद को पूरी तरह समर्थन किया वहीं कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया।
बंद के समर्थन में डोईवाला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकल कर महंगाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए व्यापारियों से समर्थन की अपील की। इस बीच भाजपा समर्थक व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। डोईवाला क्षेत्र में रैली निकालने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया। इस बीच किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
बन्द के समर्थन में कॉंग्रेस जिला गौरव चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नोटियाल, ग्राम प्रधान सागर मनवाल, कॉंग्रेस नेता विक्रम सिंह नेगी, राजवीर खत्री, पन्ना लाल गोयल, गौरव मल्होत्रा, भारत भूषण, मधु थापा, मनमोहन नोटियाल, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, रणजीत सिंह,आदि सैकड़ों कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।