Congress में बड़ा फेरबदल!, इन महासचिवों की होगी छुट्टी, बदलेगा प्रदेश अध्यक्ष?

Congress Reshuffle: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के चार महासचिवों को भी बदला जा सकते हैं। तो वहीं तीन से 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को भी हटाया जा सकता है।
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल!, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी
कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार महासचिवों को हटाया जाएगा। तो वहीं करीब चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला जा सकता है। इसके अलावा 6 से 7 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी हटाए जाएंगे। अभी वर्तमान में 62 राष्ट्रीय सचिव हैं। जिनमें करीब 26 राष्ट्रीय सचिवों की छुट्टी हो सकती है।
इन महासचिवों की होगी छुट्टी
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद को हटाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्यों कि हरि प्रसाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। जिसके चलते हरियाणा में पार्टी नए चेहरे को पार्टी प्रभारी या महासचिव नियुक्त करने का प्लान बना रही है।
इसके साथ महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला को भी हटाया जाएगा। इसका कारण ये है कि केरल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रमेश चेन्निथेला को मंत्री बनाया गया। इसी के चलते महाराष्ट्र को नया प्रभारी बनेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडंकर, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को बदला जाएगा।
इन राज्यों के बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष?
इसके अलावा अगले साल 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला जाएगा। खबरों की माने तो दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते है। बताते चलें कि पंजाब और उत्तरप्रदेश में अगले साल चुनाव है।
इस खबर को अपडेट किया जाएगा जब ज्यादा जानकारी सामने आएगी…