Dehradun NewsHighlightUttarakhand Congress

बिहार की महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन, गिरधारी लाल के खिलाफ FIR की मांग

उत्तराखंड की राजनीति आजकल सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल शाहू ने अल्मोड़ा में एक सभा के दौरान बिहार की महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद बिहार में इसका जमकर विरोध हुआ। इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस ने आज डालनवाला थाने में प्रदर्शन किया।

मंत्री रेखा आर्या के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंची महिला कांग्रेस

बिहार के महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को पत्र लिखा इसका विरोध जताया था। सोमवार को कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपनी महिला कार्यकत्रियों के साथ देहरादून स्थित डालनवाला थाने में जाकर गिरिधर लाल शाहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने पहुंच गई। जहां उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया और जल्द से जल्द जीरो FIR दर्ज करने की बात कही।

FIR दर्ज न होने पर महिला कांग्रेस का हंगामा

पुलिस प्रशासन ने प्रार्थना पत्र को आगे बढ़ाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया और महिला कांग्रेस को वहां से जाने को कह दिया। लेकिन महिला कांग्रेस अपनी बात पर अड़ी रही और थाने में बैठ कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। पुलिस ने महिला कांग्रेस को वहां से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। कुछ देर बाद महिला कांग्रेस दोबारा डालनवाला थाने में पहुंच कर अपना विरोध जताया और FIR दर्ज न होने पर हंगामा किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें