Nainital NewsBig NewsHaldwani News

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में किया प्रदर्शन

उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने हल्द्वानी में प्रदर्शन किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करण महारा भी शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बुध पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला बोल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बुध पार्क में धरना दिया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: देहरादून : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में भी अब अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते आम जनता अब डर और भय के माहौल में जी रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बुध पार्क के बाहर प्रदर्शनकारियों कि भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें