Haridwar NewsBig News

मेडिकल कॉलेज को PPP मोड में देने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गेट पर रोका

मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बाद अब कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर मेडिकल कॉलेज के बाहर एकत्रित होकर जमकर हंगामा काटा.

मेडिकल कॉलेज को PPP मोड में देने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बता दें हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज को धामी सरकार ने पीपीपी मोड पर संचालन के लिए दे दिया है. जिसके बाद से ही छात्र सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. सरकार के इस फैसले के बाद से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज बे बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया. हालांकि पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गेट पर रोक दिया है.

सरकार ने दिया था स्पष्टीकरण

सरकार ने साफ़ किया था कि पीपीपी मोड पर दिए जाने से मेडिकल के छात्र प्रभावित नहीं होंगे. वहां अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी, इसके साथ ही छात्रों को अन्य सभी सुविधाएं सरकारी भी मेडिकल कॉलेज के समान ही मिलती रहेंगी. मेडिकल कॉलेज के बेहतर संचालन और मरीजों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए, कॉलेज को पीपीपी मोड पर दिए जाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही छात्रों को मिलने वाले सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र और डिग्रियों पर राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार ही दर्ज रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें