Big NewsDehradun News

देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन!, बीजेपी सरकार का फूंका पुतला

बीते दिन यानी 21 जुलाई, मंगलवार को दिल्ली में PM आवास के बाहर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन हुआ। जिसमें राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं ने पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया थी। इसी के विरोध में आज देहरादून में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

देहरादून में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार का फूंका पुतला

आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में भारी मात्रा में कार्यकर्ता इक्ट्ठा हुए। जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी लगाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया। कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती, उन्होंने राहुल गांधी के साथ की गई बदसलूखी की निंदा की।

बीजेपी का भी विरोध प्रदर्शन!, कांग्रेस भवन का घेराव

बताते चलें कि देहरादून में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का भी बड़ा विरोध प्रदर्शन है। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में देहरादून कांग्रेस भवन का घेराव किया। भाजपा का ये प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर किए गए घेराव और प्रदर्शन के विऱोध में आयोजित किया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें