UttarakhandHighlight

वीरों के सम्मान में कांग्रेस देशभर में निकालेगी ‘जय हिंद’ रैली, उत्तराखंड में हल्द्वानी से होगी शुरुआत

कांग्रेस पार्टी ने देशभर में “जय हिंद” रैली निकालने का ऐलान किया है. यह रैली ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैन्य बलों के अदम्य साहस और सम्मान को समर्पित होगी.

कांग्रेस देशभर में निकालेगी ‘जय हिंद’ रैली

उत्तराखंड में 31 मई को हल्द्वानी में भव्य “जय हिंद” रैली का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने इस अभियान को लेकर एक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से प्रदेश संगठन को दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

सैन्य बलों के बलिदान और सम्मान को समर्पित होगी रैली

बता दें “जय हिंद” रैली विशेष तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैन्य बलों के साहस, बलिदान और सम्मान को समर्पित होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें