Big NewsDehradun

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पहुंची देहरादून, कहा-राहुल गांधी को कोर्ट से मिलेगा न्याय

कांग्रेस लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत आज देहरादून पहुंची हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को कोर्ट से न्याय मिलेगा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पहुंची देहरादून

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत आज देहरादून पहुंची हैं। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी को कोर्ट से न्याय मिलेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और किसानों के बीच जाने से घबराए हुए हैं। जिसके चलते भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के ऊपर कार्रवाई कर के मूखर्ता का काम किया है। देश की आवाम आज राहुल गाँधी के साथ है।

पीएम मोदी की मन की बात पर कसा तंज

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी की मन की बात पर तंज कसते हुए कहा है कि ये देश अब प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनकर ऊब चुका है। उन्होंने कहा कि अब जनता पीएम मोदी के मन की बात नहीं बल्कि अपने मन की बात बताना चाहती है।

जनता ने अपनी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में अपने मन की बात ना करते हुए जनता के मन की बात सुनते हुए नजर आए। जिस वजह से जनता ने खुलकर अपनी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा।

इसके साथ ही सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज सरकार ना महिलाओं के मन की बात सुन रही है और ना किसानों के मन की बात सुन रही है। सरकार ना युवाओं के मन की बात सुन रही है और ना ही आम वर्ग के लोगों की बात सुन रही है। जनता अब आने वाले समय में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करना चाहती है ।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button