Dehradun NewsBig News

सत्र का चौथा दिन आज : कांग्रेस विधायक कंबल ओढ़कर पहुंचे विधानसभा, गैरसैंण में सत्र न होने से हैं नाराज

विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है. चौथे दिन कांग्रेस के विधायक कंबल ओढ़कर विधानसभा पहुंचे. विपक्ष का कहना है कि भाजपा के विधायकों को गैरसैंण में ठंड लगती है. यही कारण है कि सरकार ने सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नहीं आयोजित करवाया.

कांग्रेस विधायक कंबल ओढ़कर पहुंचे विधानसभा

सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायक कंबल ओढ़कर विधानसभा पहुंचे. विपक्ष ने गैरसैंण में सत्र न कराए जाने का मुद्दा उठाया. कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि सरकार को गैरसैंण में ठंड लगती है. ठंड से बचने के लिए भाजपा ने देहरादून में ही सत्र आयोजित करवाया है.

बिजली उत्पादन पर भाजपा विधायक ने किया सवाल

सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने नियम 310 के तहत भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग की. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने नियम 58 के तहत चर्चा को स्वीकार कर लिया. बीजेपी से डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए कहा कि पिरूल से कितनी बिजली उत्पादित हो रही है.

बिजली बनाने के लिए उत्तराखंड में चल रहे थे पांच प्रोजेक्ट

जवाब में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी कि राज्य में पिरूल से बिजली बनाने के लिए छह प्रोजेक्ट शुरू किए थे. इनमें से पांच प्रोजेक्ट बंद हो चुके हैं और एक बंद होने की कगार में है. उन्होंने बताया सरकार अब पिरूल 3 प्रतिकिलो की जगह 10 रुपये प्रति किलो पिरूल खरीद रही है.

सदन में घिरे कृषि मंत्री गणेश जोशी

विधानसभा में कृषि मंत्री गणेश जोशी प्राकृतिक और परंपरागत खेती का अंतर स्पष्ट नहीं कर पाए. कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने पूछा कि किन जिलों में प्राकृतिक खेती हो रही है. साथ ही अब तक कितना उत्पादन हुआ है. मंत्री ने बताया कि पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली में एक हजार एकड़ में खेती हो रही है. लेकिन उनके जवाब से विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही संतुष्ट नहीं नजर आए. कृषि सचिव और अपर सचिव ने सवाल को स्थगित केरने की मांग की. जिसके बाद अध्यक्ष ने सवाल को स्थगित कर दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें