Pithoragarh NewsBig News

पिथौरागढ़ से कांग्रेस विधायक मयूख महर ने दिखाए तेवर, करन माहरा को मंच से दी धमकी

पिथौरागढ़ से बड़ी सियासी खबर सामने आई है. कांग्रेस के बागी विधायक मयूख महर (Congress MLA Mayukh Mahar) ने खुलकर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की लाख कोशिशों के बावजूद मयूख महर अपने तेवरों से टस से मस होते नहीं दिख रहे हैं.

विधायक मयूख महर ने करन माहरा को मंच से दी धमकी

बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत अपनी न्याय यात्रा के दौरान जब पिथौरागढ़ पहुंचे तो उन्होंने विधायक मयूख महर से मुलाकात की थी. माना जा रहा था कि हरदा उन्हें मनाने में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन मंच से ही मयूख महर ने बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है.

विधायक ने दी अपने प्रत्याशी उतारने की दी चेतावनी

मयूख महर ने मंच से कहा कि जब तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, मैं कांग्रेस का साथ नहीं दूंगा.इतना ही नहीं विधायक ने ये भी चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं बदले, तो वह पिथौरागढ़ की सभी छह छोटी-बड़ी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें