Big NewsUttarakhand

विधानसभा में हंगामा : कांग्रेस विधायक पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

उत्तराखंड विधानसभा के सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में शराब का मुद्दा गरमाया हुआ है. बता दें सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शराब पीकर सदन में आने का आरोप लगाया था. मंत्री के आरोप के बाद सत्र क दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला.

कांग्रेस विधायक पर सदन में शराब पीकर आने और अपशब्द कहने का आरोप

सत्र में पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली थी. इस दौरान कांग्रेस विधायक पर संसद में अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगे. प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट पर आरोप लगाए कि वे शराब पीकर सदन में आए थे.

सत्र के दूसरे दिन पकड़ा मामले ने तूल

मामले ने तूल सत्र के दूसरे दिन पकड़ा जब बीजेपी की महिला विधायकों ने कांग्रेस विधायक के अशोभनीय शब्दों की निंदा कर विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की. मामले को तूल पकड़ता देख विस अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने मामले को आदर्श आचार समिति को सौंप दिया.

कांग्रेस विधायक ने दी मानहानि का नोटिस भेजने की चेतावनी

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और बीजेपी की महिला विधायकों के इन गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल को या तो माफी मांगनी चाहिए अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो वह उन्हें मानहानि का नोटिस भेजेंगे.

कांग्रेस ने लगाया पहाड़ी विधायक को बदनाम करने का आरोप

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का कहना है कि एक पहाड़ी विधायक को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. जो सही नहीं है. इस पूरे विवाद पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने निंदा करते हुए कहा कि सदन में इस तरह का हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप बिलकुल उचित नहीं है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें